फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MLA Remembered

पूर्व विधायक को किया याद

Sat, 25 Apr 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 25 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Remembered
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के काली महाल स्थित
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक रामचंद्र शर्मा की 13वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर रामजी गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक मुगलसराय विधानसभा के विकास के भागीरथी थे। उनका सीधा-साधा व्यक्तिव उनकी सरलता को दर्शाता था।


वहीं दयाशंकर गांधी ने कहा कि स्व. शर्मा ने कहा सड़क मार्ग, अस्पताल, विद्यालय, नहर और पंप कैनाल आदि के विकास के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है।

इस अवसर पर हीरालाल शर्मा, दयाराम जायसवाल, शमीम अनवर सिद्दीकी, राकेश सिंह, संतोष तिवारी, मेवालाल पटेल, संजय पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर दुलहीपुर क्षेत्र के चंदासी कोलमंडी स्थित आरसी विकलांग विद्यालय में रामचंद्र शर्मा की 1पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. राजेश कुमार चौधरी ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डा. एसके यादव ने कहा कि श्री शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से कार्य किए हैं।

 रामजी गुप्ता, हीरालाल शर्मा, मधुराय और डा. ओपी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर झूरी पांडेय, डा. रमेश उपाध्याय, शोभनाथ आदि रहे।


शर्मा, अंजू, अशोक पटेल और लाल बहादुर प्रधान सहित अन्य लोग शामिल रहे। अध्यक्षता हीरालाल शर्मा और संचालन आशाराम यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed