फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forget your problems as soon as you wear uniform

वर्दी पहनते ही भूल जाते हैं अपनी समस्याएं

Sun, 03 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Forget your problems as soon as you wear uniform
पीडीडीयू नगर। कोरोना के खिलाफ जंग में कई योद्धा मैदान में डटे हुए है। इनमें चिकित्सक, सफाईकर्मियों के अलावा खाकी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस संक्रमण में कानून व्यवस्था बनाए रखने से लेकर लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस सीधे तौर पर भूमिका निभा रही है। बिना किसी पुख्ता सुरक्षा कवच के मैदान में डटे इन पुलिसकर्मियों के मन में भी कोरोना से संक्रमित होने का भय सताता है, मन परेशान भी होता है। बावजूद इसके तन पर वर्दी आते ही सारी परेशानियां भूल जाती है और सिर्फ ड्यूटी याद रह जाती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया ताकि लोग घरों में रह सके। इतनी बड़ी आबादी को घरों में रहे इसके लिए खाकी को जिम्मेदारी दी गई। जिम्मेदारी मिलते ही बिना किसी भय के पुलिसकर्मी मैदान में डट गए। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने कहा कि सामान्य दिनों के मुकाबले सबकुछ बंद होने के बाद भी चुनौती काफी ज्यादा है। लोग घरों में रहे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। छोटी-छोटी सूचनाओं को संवेदनशीलता के साथ ध्यान देना पड़ा रहा है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने कहा कि इस वक्त क्राइम दर में भले ही कमी आई है लेकिन सामान्य दिनों के मुकाबले ड्यूटी और अधिक सख्त हो गई। हर रोज तमाम लोगों से मुलाकात होती है ऐसे में कौन संक्रमित है या नहीं है इसका अनुमान लगा पाना मुश्किल होता है। लेकिन वर्दी की जिम्मेदारी का बोध हौसला देती है। सदर कोतवाली प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित करना ही सबसे बड़ी चुनौती है। जिसके लिए लगातार प्रयास जारी है। सैयदराजा थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने कहा कि तन पर वर्दी डालते ही सभी समस्याएं और परेशानी काफूर हो जाती है। लोग घरों में रहकर पुलिस का सहयोग कर सकते है। इस सहयोग के सहारे कोरोना को हराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed