फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest workers control fire in Gandhinagar beat

वनकर्मियों ने गांधीनगर बीट में लगी आग पर किया काबू

Tue, 20 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Forest workers control fire in Gandhinagar beat
इलिया। चकिया वन रेंज के गांधीनगर बीट के जंगल में लगी भीषण आग को वन विभाग के कर्मचारियों ने अथक प्रयास करके सोमवार की सुबह तक बुझाने में कामयाबी हासिल कर ली। आग बुझने के बाद आसपास के गांवों में बसे लोगों के साथ वनकर्मियों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गांधीनगर बीट के जंगल में रविवार को अपराह्न में आग लग गई थी। तेज हवा के झोंके के साथ बढ़ते हुए गोलवा पहाड़ से होकर आग लतीफशाह के जंगल तक पहुंच गई। वन विभाग की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में असफल होकर वापस लौट गए थे। वहीं दोपहर को तेज हवा के झोंके के कारण वनकर्मियों का प्रयास भी काम नहीं आया। इसके बाद शाम को हवा की रफ्तार धीमी होनेपर वनकर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। उन्हें सोमवार को सुबह तब आग बुझाने में सफलता हासिल की। बुझने से पहले आग का दायरा दो से तीन किलोमीटर तक फैल चुका था, जिससे वन औषधियों, वन्यजीवों व बारिश के मौसम में लगाए गए तमाम पौधे चपेट में आ गए हैं। वन संपदा को भारी क्षति पहुंचने के बाद भी प्रशासन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed