{"_id":"67d5d15480a0db45350a9154","slug":"for-the-first-time-there-is-a-fight-for-road-narrowing-virendra-chandauli-news-c-189-1-svns1013-128433-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार सड़क पतलीकरण के लिए हो रही लड़ाई : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार सड़क पतलीकरण के लिए हो रही लड़ाई : वीरेंद्र
विज्ञापन
-होली मिलन समारोह में आए चंदौली के सांसद ने दिशा की बैठक के बारे में दिया बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-- -18
पीडीडीयू नगर। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने कई बार सड़क चौड़ीकरण के लिए लड़ाई तो सुनी है लेकिन पहली बार सड़क पतलीकरण के लिए लड़ाई देख रहा हूं। नगर में जब भी आता हूं जाम से जूझता हूं। लोगों की बहुत दिनों से चौड़ीकरण की मांग है। विधायक इसे किस नजरिए से देखते हैं, यह तो वही जाने। दिशा की बैठक में अध्यक्ष के नाते मैंने दोनों की बात सुनीं लेकिन आश्चर्य है कि सड़क पतलीकरण करके कौन सा विकास का कार्य होगा यह समझा से परे है। सांसद शनिवार को नगर के गल्लामंडी स्थित पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल के यहां होली मिलन समारोह में शामिल होने आए थे, उस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात की।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत देश गंगा जमुनी तहजीब का देश है। यहां की संस्कृति सबसे उत्तम है। जैसे एक गुलदस्ते में कई फूल होते हैं वैसे ही इस देश में इस देश में विभिन्न जाति, धर्म और समुदाय के लोग इस गुलदस्ते के फूल है। उन्होंने सभी नागरिकों को सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों ने धैर्य और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। सांसद ने अनुज चौधरी के विषय पर सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समझना चाहिए कि समाजवादी पार्टी में नब्बे प्रतिशत कार्यकर्ता पहलवान हैं तो फिर कार्यकर्ता ये भाषा बोलता है तो लोग क्यों तिममिला जाते हैं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र