{"_id":"57d0710b4f1c1b876a3176e5","slug":"following-encompass-employment-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक पर रोजगार सेवकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक पर रोजगार सेवकों का धरना
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्राम रोजगार सेवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने बुधवार को जिले के सभी ब्लाकों पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। धरने के माध्यम से रोजगार सेवकों ने शिक्षा मित्रों की तर्ज पर रोजगार सेवकों को सरकारी कर्मचारी बनाने की मांग की गई।
चंदौली में नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि यदि सरकार ने इस संबंध में सकारात्मक पहल नहीं किय तो 12 को सभी ग्राम रोजगार सेवक कलमबंद हड़ताल करते हुए मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। जिला महासचिव रविप्रकाश पांडेय ने कहा कि रोजगार सेवकों के नियमितीकरण हेतु गठित समिति द्वारा अपनी संस्तुति देने के बाद भी पत्रावली शासन स्तर पर रोके रखने का कोई औचित्य समझ में नहीं आता है। यदि इस संबंध में शासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो रोजगार सेवक आंदोलन को विवश होंगे। भोलानाथ ने कहा कि रोजगार सेवकों के नियमितीकरण में हो रही देरी का कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है। इस अवसर पर शमशेर, रजनीश, पंकज, रविकांत, फजीहत, श्रवण, आलोक, योगेंद्र, चंद्रावती आदि उपस्थित रहे। संचालन रवि प्रकाश पांडेय ने किया। नियामताबाद विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष आजाद यादव की देख रेख में रोजगार सेवकों ने धरना दिया। इस दौरान 12 को प्रदेश व्यापी कलमबंद हड़ताल, 19 को लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर अमित कुमार सिंह, अशोक कुमार, सुशील कुमार, अखिलेश कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, सुशील सोनकर, श्यामनरायन पाल, लक्ष्मी नरायन, रोहित, गुलाब, पिंटू आदि रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार विकास खंड के रोजगार सेवकों ने ब्लाक पर प्रदर्शन किया। धरने में मुख्य रुप से श्यामबिहारी, बाबूनंदन, हीरालाल, बृजेश कुमार, मनोज सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों ने बरहनी ब्लाक पर धरना दिया। इसमें बृजेश गुप्ता, शिवचरन यादव, दिलीप कुमार, संदीप यादव, इम्तियाज अंसारी, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।