फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Follow traffic rules seriously

यातायात नियमों का गंभीरता से करें पालन, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना-डीएम

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules seriously
चंदौली। सड़क सुरक्षा के तहत शुक्रवार कलक्ट्रेट परिसर से कामन सर्विस सेंटर संचालकों की तरफ से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। डीएम संजीव सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक जुलूस में शामिल लोगों ने गांव-गांव जाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाए। सीएससी सेंटर पर हर रोज ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। इस दौरान उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जाए। इसमें सीएससी संचालकों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। कहा कि सड़कों को साफ रखना, एंबुलेंस को रास्ता देना, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना, सिग्नल लाइट के तहत रेड लाइट होने पर स्टाफलाइन से पीछे रुकना सहित अन्य सड़क सुरक्षा के नियमों का जानकारी दी जाएगी। कहा कि नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माना का भी प्रावधान है। इसको गंभीरता से सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे में अगर ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात से संबंधित नियमों की पूरी जानकारी होगी तो जुर्माना और दुर्घटनाओं से भी लोग बच सकते हैं। लोगों में सड़क सुरक्षा से संबंधित सावधानी बरतने के बारे में पंपलेट भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed