फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fogging is being done to protect against Dengue

नगर निकायों में डेंगू के बचाव के लिए की जा रही फॉगिंग

Sat, 11 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fogging is being done to protect against Dengue
पीडीडीयू नगर। जिले के चारों नगर निकायों में डेेंगू संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। निकायों की ओर से क्षेत्रों में फॉगिंग, नालियों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ जलभराव वालों स्थनों पर साफ-सफाई एवं एंटी लार्वा व मिट्टी के तेल का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में तीन नगर पंचायत चकिया, चंदौली व सैयदराजा एवं एक नगर पालिका पीडीडीयू नगर है। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 25 वार्डो में 15 स्प्रे व 03 फॉगिंग मशीन की मदद से संक्रमण को रोकने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसी प्रकार नगर पंचायत चंदौली की ओर से 15 वार्डो में चार स्प्रे और दो फॉगिंग मशीन, नगर पंचायत सैयदराजा के 13 वार्डों में अधिकारियों द्वारा तीन स्प्रे व पांच फॉगिंग मशीन एवं नगर पंचायत चकिया क्षेत्र के 12 वार्डों में चार स्प्रे व एक फॉगिंग मशीन की मदद से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ नगर निकायों में वाटर टेस्टिंग भी की जा रही है ताकि लोगों में संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed