{"_id":"8d800f3064fa332758a17cb82fdb9f1f","slug":"five-squad-detain-the-copy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रोकेंगे पांच दस्ते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल रोकेंगे पांच दस्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
विज्ञापन
गुरुवार से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन
पूरी तरह से तैयार है।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जिले में कुल 112 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 51204 और इंटरमीडिएट के 43876 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड की आज होने वाली परीक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी एसके शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी उपजिलाधिकारी संबंधित क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका में रहेंगे। नकलविहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पांच सचल दस्तों का गठन किया है।
इसके अलावा 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए तैनात किए गए हैं। 112 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में दसवीं के कुल 51204 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
इसमें 29451 बालक तथा 21753 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं 12वीं के कुल 43876 परीक्षार्थियों में 25463 बालक व 18413 बालिकाएं हैं। बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस दौरान डेस्क स्लिप चस्पा कर दिए गए। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्सुकता देखने को मिली। एक दिन पहले ही छात्र छात्राओं ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपने कक्ष और डेस्क की तलाश की। परीक्षा से पूर्व कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा देखने को मिला।