फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five roads submerged, water flowing over bridges, 60 villages cut off from communication

Chandauli News: पांच सड़कें डूबीं, पुल पर बह रहा पानी, 60 गांवों का संपर्क टूटा

Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Five roads submerged, water flowing over bridges, 60 villages cut off from communication
नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी का बहाव तेज होने का कारण आवागमन ठप। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण पांच प्रमुख मार्ग डूब गए हैं। इससे 60 गांवों का संपर्क आपस में टूट गया है। नौगढ़-मधुपुर मार्ग स्थित चोरमोरवा पुल पर पानी पहुंचने से यातायात ठप हो गया है। पुल के ऊपर से तेजी से पानी बहने के कारण वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, भैसोड़ा से बरवाडीह मार्ग पर आवागमन बाधित है। इसके अलावा, बकुलघट्टा पर पानी पहुंचने से छह गांवों का संपर्क टूट गया है। कैली-चंदौली मार्ग पर सदलपुरा गांव के पास सड़क पर दो फीट ऊपर तक पानी बह रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार से मंगलवार को सुबह 8:30 बजे तक गंगा के तटवर्ती इलाकों में 33 मिमी बारिश हुई है। लगातार बारिश और नदी-नाले उफनाने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार बारिश के कारण कैली-चंदौली मार्ग पर सदलपुरा गांव के पर सड़क पर दो फीट ऊपर तक पानी बह रहा है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। ऐसे में लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी बहने से चार से पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं, नौगढ़ से बरवाडीह मार्ग पर भैंसोड़ा डैम के पास पानी का बहाव तेज होने के कारण आवागमन रुक गया।

धनकुंवारी से बरबसपुर होते हुए सोनभद्र जाने वाला मार्ग भी बकुलघट्टा में कर्मनाशा नदी का पानी ऊपर से बहने के कारण बंद हो गया। इस वजह से 20 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है।

तहसीलदार राहुल सिंह, बीडीओ राकेश सिंह और सीओ नौगढ़ देवेंद्र कुमार ने बांध के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है।

बबुरी संवाददाता के अनुसार चंद्रप्रभा नदी का पानी चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी तरह बबुरी-पसही मार्ग पर पसही गांव के पास चंद्रप्रभा नदी का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।


इससे डवक, सहिजनी, बबुरी, पसही सहित अन्य गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं, बबुरी-नवाबपुर मार्ग पर भी नगई गांव के पास चंद्रप्रभा नदी का पानी ओवरफ्लो होने से नगई, नवाबपुर आदि गांवों का संपर्क बबुरी से कट गया है।

नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी का बहाव तेज होने का कारण आवागमन ठप। संवाद

नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी का बहाव तेज होने का कारण आवागमन ठप। संवाद

नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी का बहाव तेज होने का कारण आवागमन ठप। संवाद

नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी का बहाव तेज होने का कारण आवागमन ठप। संवाद

नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी का बहाव तेज होने का कारण आवागमन ठप। संवाद

नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर चोरमोरवा पुल पर पानी का बहाव तेज होने का कारण आवागमन ठप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed