{"_id":"5d95b30986f45972f4208440849b0ec3","slug":"five-hundred-teachers-got-appointment-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय सदर बीआरसी पर नियुक्ति पत्र लेने के लिए सोमवार को प्रशिक्षु
विज्ञापन
शिक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनपद के अलावा अन्य पड़ोसी जिलों से आवेदन
करने वाले अभ्यर्थियों का जमावड़ा सुबह ही बीआरसी के बाहर हो गया था।
प्रशिक्षु शिक्षकों की सुविधा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र बांटने के लिए 12 काउंटर बनाए थे। पहले दिन पांच सौ लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि जनपद में शिक्षकों के 947 पद रिक्त चल रहे थे। शासन से मिले निर्देश के अनुपालन में इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन व अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए सोमवार को बुलाया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सदर बीआरसी के बाहर चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची चस्पा कर दी थी।
साथ ही नियुक्ति पत्र देने के लिए 12 काउंटर बनाए जाने पर कोई खास दिक्कत नहीं हुई। इस दौरान बीएसए पीसी यादव अपने मातहतों संग परिसर में भ्रमण कर काउंटरों का जायजा लेते रहे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। इन्हें छह माह तक 7300 रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जिसमें उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को स्थायी कर दिया जाएगा। बताया कि 27 जनवरी तक यदि कोई अभ्यर्थी ज्वाइन नहीं करता है, उसे रिक्त मानते हुए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।