फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First, he pointed a revolver at the ward boy, then shot the woman.

Chandauli News: 26 सेकंड में मौत का खेल...पहले वार्ड बॉय पर तानी रिवाल्वर फिर महिला को मारी गोली

Tue, 12 May 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
First, he pointed a revolver at the ward boy, then shot the woman.
पीडीडीयू नगर (चंदाैली)।
विज्ञापन

24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाले साइको किलर पूर्व सैन्य कर्मी गुरप्रीत सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती बिहार की लक्ष्मीना की गुरप्रीत ने सिर्फ 26 सेकंड में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहला फायर मिस हो गया था। लक्ष्मीना की हत्या से पहले उसका वार्ड बाॅय से विवाद हुआ था। आरोपी ने उस पर भी रिवाल्वर तान दी थी।

बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की लक्ष्मीना देवी (56) के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बेटे ने उन्हें 5 मई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद लक्ष्मीना को वार्ड नंबर एक के बेड संख्या चार पर भर्ती कराया गया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद गुरप्रीत ने पर्चा बनवाकर डाॅक्टर से पल्स और बीपी की जांच कराई। काले रंग की हाफ पैंट, गंजी पहने, कंधे पर बैग टांगे और सिर पर गमछा बांधे गुरप्रीत सुबह 6 बजकर 50 मिनट 09 सेकंड पर वार्ड एक में दाखिल हुआ। उस समय वार्ड में वार्ड बाॅय, नर्स समेत नौ लोग मौजूद थे। गुरप्रीत बेड संख्या 4 पर भर्ती लक्ष्मीना के पास पहुंचा। वार्ड बाॅय ने उसे टोका तो 6 बजकर 50 मिनट 22 सेकंड पर उसने बैग से रिवाल्वर निकालकर वार्ड बाॅय पर तान दी। इससे वार्ड बाॅय पीछे हट गया। दो सेकंड बाद लक्ष्मीना ने उसे देखा और विरोध किया। इससे गुस्साए गुरप्रीत ने 6 बजकर 50 मिनट 31 सेकंड पर रिवाल्वर से फायर कर दिया, लेकिन लक्ष्मीना को गोली नहीं लगी। 6 बजकर 50 मिनट 35 सेकंड पर आरोपी ने लक्ष्मीना के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गुरप्रीत वहां से भाग निकला। महिला की हत्या के बाद वार्ड और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को करीब 7:05 बजे दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed