फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First city CNG station started in Chahania

Chandauli News: चहनिया में शुरू हुआ पहला सिटी सीएनजी स्टेशन

Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
First city CNG station started in Chahania
पीडीडीयू नगर। चहनिया में गेल के पहले सिटी सीएनजी गैस स्टेशन का शुभारंभ बुधवार की रात गेल डीजीएम कर्ण सिंह ने नॉब ऑन करके किया। अब गैस के लिए वाराणसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहेगी। पांच करोड़ रुपये की लागत से दो साल में तैयार हुए इस स्टेशन से जिले के सात सीएनजी गैस पंपों को सीधे आपूर्ति हो सकेगी। डीजल और पेट्रोल के विकल्प के रूप में सीएनजी गैस को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी को देखते हुए जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धमारा गैस पाइप लाइन परियोजना की शुरुआत की गई। इसी पाइप लाइन से चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर जिले को जोड़ा गया। सीएनजी गैस से चलित वाहनों की संख्या में इजाफा होते जिले में सात सीएनजी पंप भी खोले गए। इन पंपों पर बनारस से सिलिंडर में गैस भरकर आपूर्ति की जाती थी। कई बार आपूर्ति में विलंब होने के कारण सीएनजी चालित वाहनों को समय से गैस नहीं मिल पाती थी, जिससे लोगों के काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धमारा गैस पाइप लाइन से जुड़े चहनिया स्थित सिटी गैस स्टेशन का बुधवार की रात गेल के अधिकारियों ने शुभारंभ किया। इससे अब जिले के सभी गैस पंपों को बनारस पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। चहनिया स्थित सिटी गैस स्टेशन से सीएनजी की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

चहनिया सिटी गैस स्टेशन शुरु होने से क्षेत्र के गैस पंप संचालकों को सहूलियत मिलेगी। गाड़ियों में गैस भरवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। - कर्ण सिंह, डीजीएम, गेल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed