{"_id":"5856e7924f1c1bac60c064c6","slug":"fire-in-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान में लगी आग से भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान में लगी आग से भारी नुकसान
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गल्ला मंडी से सटे वेस्टर्न बाजार के चंद्रप्रकाश कटरा स्थित कपड़े की दूकान में शनिवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दूकान में रखा एसी, एलईडी टीवी, फर्नीचर सहित लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जल गए। भोर में आग का पता चला तो लोगों ने शोर मचाया और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। लोगों ने फायर बिग्रेड को फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा।
चंद्रप्रकाश कटरा में दीपक जायसवाल का मकान है। मकान के निचले हिस्से में उसने माडर्न जींस नाम से दूकान खोल रखी है। आधी रात के बाद किसी वक्त शार्ट सर्किट से दूकान में आग लग गई। भोर में पांच बजे दूकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो दीपक को आग लगने की जानकारी हुई। दूकानदारों ने काफी प्रयास कर आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखे सारे कपड़े, एयर कंडिशनर, एलईडी टीवी, फर्नीचर सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान जल कर खाक हो गए। दीपक जायसवाल ने बताया कि करीब चालीस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जली है। बाद में व्यापार मंडल अध्यक्ष और नगर पालिका चेयरमैन के पति रमेश जायसवाल ने पहुंच कर पीड़ित को ढांढस बंधाया।