फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire in kuccha house, things burnt

कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान खाक

Tue, 21 Apr 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
fire in kuccha house, things burnt
नियामताबाद/बबुरी। बबुरी थाना अंतर्गत पांडेयपुर गांव में सोमवार की देर रात सतीश विश्वकर्मा के कच्चे मकान में आग लग गई। इस घटना में नगदी सहित हजारों रुपये के गृहस्थी का सामान जल गया। आस पास के लोगों ने आग बुझाई। आग बुझाने में सतीश का बहनोई राजकुमार भी झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा लकड़ी का सामान बना कर जीविकोपार्जन करता है। वह करकट की छावनी वाले कच्चे मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। कुछ दिन पहले उसकी बहन और बहनोई आए और लॉक डाउन की वजह से फंस गए। सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य खा पीकर सो गए। आधी रात के बाद किसी तरह आग लग गई। जब तक परिवार वालों की आंख खुलती पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग कर जान बचाई। शोर सुनकर आस पास के लोग जुटे और आग बुझाने लगे। आग बुझाने में सतीश का बहनोई राजकुमार भी आंशिक रूप से झुलस गया। उसे नजदीकी चिकित्सक के यहां ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। आग से घर में रखे तीन हजार रुपये नकद, बिस्तर, बर्तन, अनाज, आलमारी, कपड़े सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। सतीश के घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है। अनुमान है कि जलती ढिबरी गिरने से आग लगी होगी। इस घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गांव के प्रधान गुलाब के साथ अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की और अनाज उपलब्ध कराया। घटना की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed