फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire

छात्रों को सिखाए आग से बचाव के तरीके

Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
fire
पीडीडीयू नगर। अगलगी की घटनाओं में जान माल का नुकसान कम हो, इसके लिए अग्निशमन विभाग स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने नगर के अलीनगर इलाके में विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को आग के प्रकार, आग से बचाव और बुझाने के तरीके से समझाए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह की देख रेख में अलीनगर के शिखर कान्वेंट स्कूल, मां सरस्वती शिक्षा निकेतन और ज्योति पूजा स्कूल में बारी बारी से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए। इसमें अग्निशमन विभाग के प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक महेन्द्र प्रसाद और संजय सिंह ने बताया कि आग के प्रकार को जानकर उससे बचाव का उपाय किया जा सकता है। आग लगने पर घबराने की जरूरत नहीं है। आग से स्वयं बचते हुए उसके फैलाव को रोकने और बुझाने का प्रयास करना चाहिए। टीम के सदस्यों ने रसोई गैस में आग लगने के कारण और उसे बुझाने के तरीके प्रयोग कर बताए। इस दौरान छात्रों को बहुमंजिली इमारत में आग लगने पर सुरक्षित निकलने और साथियों को बचाने के तरीके से भी बताए। उन्होंने छात्रों से भी प्रयोग करवाए और आग बुझाकर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed