फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire caused by leakage in cylinder,

सिलिंडर में रिसाव से लगी आग

Wed, 06 Apr 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
fire caused by leakage in cylinder,
धानापुर। थाना क्षेत्र के लोकुआं दलित बस्ती में मंगलवार को सिलिंडर से गैस का रिसाव से लगा और आग लग गई। आग ने सुग्रीव राम के घर में रखी गृहस्थी के सामान को जलाकर राख कर दिया साथ ही घर में रखा मनरेगा से मिले 16 हजार रुपये भी जलकर राख हो गये। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घंटो मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके पहले ग्रामीणों ने पड़ोसियों के सबमर्सिबल व पास के हैंडपंप से पानी डालकर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे बढ़ती गई। ग्रामीणोें ने पुलिस की मदद से दमकल विभाग को सुचना दी।
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत लोकुआं दलित बस्ती निवासी सुग्रीव राम की पत्नी सुखिया देवी ने दो दिन पहले धानापुर मे स्थित इंडेन गैस एजेंसी से नि:शुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा बड़ी खुशी से घर मे लाई थी ताकि लकड़ी व उपला के बीच धुएं से छुटकारा मिल जाए। लेकिन मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब भोजन बनाते समय गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। शोर सुनकर भीड़ ने जुटगई और आग बुझाने लगी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दोपहर में बारह बजे के करीब आग पर काबू पाया। सुखिया के घर में आग के तांडव ने सब कुछ जल कर बर्बाद कर दिया। जिससे वह खुली आसमान के नीचे आ गई। गांव के लोगों ने सुखिया के लिए जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed