फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in the field, crop of 14 bighas reduced to ashes

Chandauli News: खेत में लगी आग, 14 बीघे की फसल राख

Tue, 09 Apr 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the field, crop of 14 bighas reduced to ashes
धानापुर/ताराजीवनपुर। अलग-अलग इलाकों में सोमवार को आग की घटनाओं में 14 बीघ से ज्यादा की गेहूं की फसल धू-धूकर जल गई। धानापुर क्षेत्र के त्रिभुवनपुर (खरखोलिया) गांव के दोपहर में खेत में आग लग गई। इससे 10 बीघा फसल राख हो गई। अलीनगर के रेवसा धूसखास में आग से 4.5 बीघे की फसल जल गई। त्रिभुवनपुर गांव में खेत के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी खेत से आग की लपटों के साथ धुआं उठता देख उन्होंने शोर मचाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण बाल्टी में पानी और डंडा लेकर दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर राज नारायण की 18 बिस्वा, प्रकाशमाला देवी की छह बिस्वा, माया की छह बिस्वा, कैलाश गोड की तीन बिस्वा, शंकर सोनकर की सात बिस्वा, अनिल सोनकर की सात बिस्वा, सुनील सोनकर की सात बिस्वा, राजकुमार गोड की पांच बिस्वा, ओमप्रकाश की पांच बिस्वा, श्रीकांत की पांच बिस्वा व राम मूरत बिंद की दो बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह ने इसकी सूचना लेखपाल राजेश यादव और अग्निशमन विभाग को दी। लेखपाल और राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का मुआयना किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसी तरह अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा मौजा में धूसखास गांव के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। तब तक निजामुद्दीन और राम सकल यादव की फसल जलकर राख हो गई। दोनों किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed