{"_id":"6817c0cdf7b6a0102a01d7d4","slug":"fire-broke-out-in-a-wagon-of-a-goods-train-laden-with-coal-extinguished-after-seven-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1012-130675-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, सात घंटे बाद बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, सात घंटे बाद बुझी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समीप रेलवे यार्ड में रविवार की सुबह करीब सात बजे कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। अप डिपार्चर यार्ड में मालगाड़ी में आग लगने से कर्मचारियों में खलबली मच गई। रेलवे के अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो बड़े टैंकर का पूरा पानी एक बोगी में डाल दिया। इसके बाद भी आग नहीं बुझी तो मानसरोवर तालाब में मोटर लगाकर दो घंटे तक पानी लिया। उसके बाद दोपहर दो बजे के करीब आग बुझाई जा सकी।
रेलवे के अप डिपार्चर यार्ड में लाइन नंबर दस पर कोयला और छड़ लदी मालगाड़ी कई दिन से खड़ी थी। लगातार घर्षण के कारण मालगाड़ी में लदा कोयला सुलगने लगा। इससे बोगी से धुंआ निकलने लगा। यह देख रेलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां सुबह सात बजे पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। इस दौरान डीएफसीसी लाइन पर मालगाड़ियों के आवागमन से दिक्कत हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे फिर सूचना मिली कि आग नहीं बुझी है और कोयला सुलग रहा है। इस सूचना के बाद फिर से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। यहां दो घंटे तक ओएचई वायर की लाइन काटने के बाद फायर ब्रिगेड ने मानसरोवर तालाब में मोटर लगाकर लगातार दो घंटे तक तक पानी डाला। इसके बाद धुंआ निकलना बंद हुआ। थोड़ी देर बाद फिर धुवां निकलने लगा। इसके बाद फिर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे के करीब आग बुझाई जा सकी। रेलकर्मियों का कहना था कि मालगाड़ी में कोयले के छाेटे-छोटे टुकड़े लदे हैं और आग तलहटी में लगी है। ऐसे में फिर से आग सुलग सकती है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने रेल अधिकारियों से कहा कि वे मालगाड़ी की बोगी को काटकर अलग कराएं और कोयला निकालें। तब जाकर आग बुझ सकेगी। आग से नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। अग्निशमन अधिकारी मुन्नी सिंह का कहना था कि कोयला लदी मालगाड़ी में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और सात घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई है। सुरक्षा के लिए आग वाले कोच को अलग करने की सलाह दी गई है।