फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire breaks out due to collision of container with a parked truck, one dead

Chandauli News: खड़े ट्रक में कंटेनर की टक्कर से लगी आग, एक की मौत

Mon, 10 Jun 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out due to collision of container with a parked truck, one dead
चंदौली। नवीन मंडी के पास हाईवे पर रविवार को सुबह तेज रफ्तार कंटेनर खड़े ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक में आग लग गई। ट्रक के चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। वहीं, कंटेनर के खलासी और चालक केबिन में फंस गए। पुलिस ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर हालत में खलासी को अस्पताल भेजा गया। राजस्थान के अलवर जिला के कोटाह थाना क्षेत्र के चंदोली गांव निवासी कंटेनर चालक तालिम (24) और खलासी साहिल (21) राजगढ़ से चूना पाउडर लेकर हावड़ा जा रहे थे। चंदौली में नवीन मंडी के पास चालक तालिम को नींद आ गई, जिससे तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से भिड़ गया। जोरदार टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए कंटेनर की केबिन में चालक, खलासी फंस गए। वहीं, ट्रक में आग लग गई। उसके चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। इस बीच हाईवे पर दुर्घटना की वजह से जाम लग गया। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद खलासी को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया जबकि चालक की मौत हो चुकी थी। नवीन मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि खलासी काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed