फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   FIR against 68 people in Chandauli blocked Padav PDDU Nagar road dead body youth

UP : चंदाैली में 68 लोगों पर FIR, युवक की लाश लेकर पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर किया था चक्काजाम

Thu, 09 Jan 2025 07:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 07:29 PM IST
सार

Chandauli News : चंदाैली के पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर शव रख चक्काजाम की सूचना मिलते ही तीन थानों की फोर्स माैजूद हो गई थी। सीओ के बातचीत करने और आश्वासन देने के बाद ही परिजन माने। आरोपी की गिरफ्तारी और सिपाही के निलंबन की मांग की गई थी।

विज्ञापन
FIR against 68 people in Chandauli blocked Padav PDDU Nagar road dead body youth
पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर बुधवार को दो बार चक्काजाम करने के आरोप में मुगलसराय पुलिस ने 18 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन




मढ़िया निवासी प्रिंस पटेल (22) का शव गंगा में मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुकदमा दर्ज करने और चौकी के एक पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर चक्काजाम किया था। गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के अवधूत भगवान राम घाट पर सात जनवरी की शाम चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के मढ़िया निवासी प्रिंस पटेल का शव मिला था। प्रिंस घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चलाकर अपने दो भाई गौरव पटेल, ललित पटेल, बहन अंजलि पटेल और मां धन्नो देवी का पालन-पोषण कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
बीते दो जनवरी की दोपहर में प्रिंस ने अपनी मां से 500 मांगे और जूता खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पता चला कि वह वाराणसी राजघाट स्थित चंदन शहीद मजार के पास देखा गया है।

परिजन वहां पर भी जाकर पता लगाया, लेकिन पता नहीं चल पाया। 7 जनवरी को शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- UP : लाश लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, दो बार किया चक्काजाम, सिपाही के निलंबन की मांग; जानें पूरा मामला

बीते आठ जनवरी को पोस्टमार्टम से मृतक का शव आने के बाद परिजन व ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में घरों से निकलकर पड़ाव पीडीडीयू नगर मार्ग पर जलीलपुर चौकी के सामने सड़क पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही महिला थाना सहित तीन थानों की फोर्स सहित सीओ सदर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुट गए। लेकिन बात नहीं बन पाई।

उसके बाद परिजनों ने एक व्यक्ति ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने व चौकी पर सिपाही के निलंबन की मांग को लेकर अड़े रहे। जिस पर प्रशासन के आश्वासन पर लगभग 40 मिनट बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। उसके बाद पुनः पड़ाव पीडीडीयू नगर मार्ग शव रखकर एक घंटे जाम कर दिया। इस पर मुगलसराय पुलिस ने बृहस्पतिवार को 68 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। पीडीडीयू नगर के सीओ आशुतोष ने बताया कि मृतक के किसी परिजन पर मुकदमा दर्ज नहीं है।

इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सीओ आशुतोष ने बताया कि सड़क जाम करने, आवागमन को प्रभावित करने, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने, जनता के बीच भय का माहौल बनाने और आक्रोशित करने के लिए उकसाने के लिए मढि़या गांव निवासी बबलू, सुलोचन, लाल बिहारी, राजू, गणेश, कल्लू, रिंकू, श्यामसुंदर, विक्की, चन्ना बंगाली, रेहाना, सुरैया, कल्लू, भोला, राहुल, शशि, विकास विश्वकर्मा और मंजू सहित 18 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed