{"_id":"677e840e5c2d15999f069706","slug":"villagers-on-road-dead-body-blocked-road-in-chandauli-demanded-suspension-constable-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : लाश लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, दो बार किया चक्काजाम, सिपाही के निलंबन की मांग; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : लाश लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, दो बार किया चक्काजाम, सिपाही के निलंबन की मांग; जानें पूरा मामला
Wed, 08 Jan 2025 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2025 07:27 PM IST
सार
Chandauli News : पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर शव रख चक्काजाम की सूचना मिलते ही तीन थानों की फोर्स माैजूद हो गई। सीओ के बातचीत करने और आश्वासन देने के बाद परिजन माने। आरोपी की गिरफ्तारी और सिपाही के निलंबन की मांग की गई है।
विज्ञापन
पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदाैली के पड़ाव क्षेत्र मढ़िया गांव निवासी प्रिंस पटेल (22) का मंगलवार की दोपहर गंगा में शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार की शाम पोस्टमार्टम से मृतक का शव लेकर आने के बाद परिजन और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में घरों से निकल पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर जलीलपुर चौकी के सामने सड़क पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
चक्का जाम की सूचना मिलते ही महिला थाना सहित तीन थानों की फोर्स सहित सीओ सदर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बन पाई। उसके बाद परिजनों ने एक व्यक्ति ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने और चौकी पर सिपाही के निलंबन की मांग को लेकर अड़े रहे। प्रशासन के आश्वासन पर लगभग 40 मिनट बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
उसके बाद फिर से पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग शव रखकर जाम कर दिया। एक साइड पीडीडीयू नगर पड़ाव मार्ग चलता रहा। उसके बाद एक घंटे तक मृतक शव को रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में सीओ के आश्वासन पर माने। इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर करवाई किया जाएगा।