फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Filariasis eradication started with Dastak campaign

दस्तक अभियान के साथ शुरू हुआ फाइलेरिया उन्मूलन

Tue, 13 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Filariasis eradication started with Dastak campaign
चंदौली। जनपद में सोमवार से दस्तक अभियान की शुरुआत के साथ ही फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (आईडीए) का भी शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 12 से 26 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी ने सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटने के साथ दवा का सेवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ ने जनपद वासियों से अपील किया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जनपदवासी दवा का सेवन जरूर करें जिससे ़फाइलेरिया बीमारी का जनपद से उन्मूलन हो सके। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जेपी सोनकर ने कहा कि ़फाइलेरिया यानी हाथीपांव से ग्रसित व्यक्तियों को खोजा जाएगा। जनसमुदाय में ़फाइलेरिया और अधिक न फैले इसके लिए डीईसी (डाई एथायिल कार्बन) व एल्बेंडाजोल और आईवरमैकटीन यह तीन दवाइया सभी ब्लॉक को प्राप्त करा दी गयी है। एक स्वस्थ आदमी के अंदर भी फाइलेरिया के विषाणु होते हैं, जिनको मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत दवा खिलाकर बीमारी से बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत (आईडीए ) कार्यक्रम दिनांक 12 से 26 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। जिसके लिए 1674 ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीमें गठित की गयी,साथ ही 196 सुपरवाइजर द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ब्लॉक स्तर टीमे गठित की गई है।वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के चतुर्वेदी,डॉ पीपी उपाध्याय,जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जे पी सोनकर,मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार,एचइओ जेपी सिंह व दीप्ति शर्मा ने भी दवा का सेवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed