फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fertilizer from Chandauli is going to Bihar for Rs. 100

Chandauli News: सौ रुपये के लिए चंदौली की खाद जा रही बिहार

Sat, 23 Nov 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer from Chandauli is going to Bihar for Rs. 100
चंदौली। बिहार में खाद की किल्लत है। जिले के विक्रय केंद्र वाले सौ रुपये की लालच में खाद बिहार वालों को बेच दे रहे हैं। इसे कृषि विभाग तत्काल रोकने की जरुरत है वरना जनपद के किसानों को खाद के लिए जूझना पड़ सकता। वहीं कृषि विभाग का दावा है कि अभियान चलाकर खाद की कालाबाजारी रोकी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसान की शिकायत खाद विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में खाद की कीमत 11 सौ रूपये बोरी (50 किलो) है। बिहार वाले जिले की खाद को 12 सौ रुपये में खरीदकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद मेंं इफ्को सेवा केंद्र के साथ ही 83 सहकारी समितियां शामिल हैं। इसके अलावा 200 से अधिक निजी खाद की दुकानें हैं। गेहूं की बोआई शुरू होते ही पड़ोसी राज्य बिहार में खाद की किल्लत हो गई है। वहां के किसान पैसे और समय बचाने के लिए सौ-दौ सौ ज्यादा देकर जिले के खाद विक्रताओं से ले रहे हैं। कृषि विभाग का दावा है कि खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार राज्य के सेट दुकानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपम में 3500 अधिक मीट्रिक टन डीएपी निजी स्टॉक में है। वहीं, 1000 से अधिक मीट्रिक टन डीएपी सरकारी स्टॉक में है। किसान जय सिंह और मुरहू ने बताया कि जिले में गेहूं की बोवाई एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रशासन को अभियान चलाकर खाद की कालाबाजारी रोकनी चाहिए। खाद की दुकानों पर रेट लिस्ट लगवाना चााहिए।
विज्ञापन


कोट
जनपद में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। अगर किसी भी दुकानदार की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तत्काल दुकानदार अपने दुकानों के बाहर स्टॉक और रेट बोर्ड लगा दें ताकि किसान भ्रमित न हो। विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed