फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Feeder trolley burning interrupted power supply

फीडर की जली ट्राली न बनने से बिजली आपूर्ति में हो रही परेशानी

Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Feeder trolley burning interrupted power supply
कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में लगी बाबा रमैया फीडर की ट्राली कई माह से जली है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। अधिकारियों ने ट्राली की मरम्मत कराने की बजाए आपूर्ति को इलिया फीडर से जोड़ दिया है। इससे इलिया फीडर से जुड़े गांव के ग्रामीण भी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र से इलिया फीडर, बाबा रमैया व पचपरा फीडर का संचालन किया जाता है। पिछले कई माह से बाबा रमैया फीडर की ट्राली जली पड़ी है। ट्राली जलने की सूचना अधिकारियों को देने के बावजूद उसे बनवाने की बजाय इलिया फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे अधिक लोड पड़ने के कारण इलिया फीडर से जुड़े गांवों के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार गांव को 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए पर इलिया में आपूर्ति मात्र 10 से 12 घंटे में सिमट गई है। इस संबंध एसडीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शीघ्र ही तकनीकी खामियों को दूर कर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed