{"_id":"62f7fb0664a86071f118cf10","slug":"feasting-the-accident-giving-electric-poles-on-gt-road-chandauli-news-vns668964219","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर बिजली के खंभे दे रहे दुर्घटना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर बिजली के खंभे दे रहे दुर्घटना को दावत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीटी रोड पर वर्षों पूर्व लगे बिजली के खंभों को अब तक हटाया नहीं गया है जबकि रोड की चौड़ाई बढ़ा दी गई है। इससे खंभे सड़क पर आ गए हैं। इन बिजली के खंभों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जीटी रोड के चौड़ीकरण के दौरान इन खंभों को हटाने की योजना पर अमल नहीं हो सका है। इसके अलावा नगर की अंदरूनी सड़कों के बीच लगे बिजली के कई खंभों को भी अभी तक हटाया नहीं गया है।
दरअसल नगर के विस्तार के पूर्व बिजली दौड़ाने के लिए जीटी रोड के बीचोबीच व दोनों पटरियों के किनारे बिजली के खंभे लगाए गए थे। इसके बाद कई बार जीटी रोड का चौड़ीकरण किया गया लेकिन बिजली के खंभों को नहीं हटाया गया है। इससे जहां इन खंभों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है वहीं ये खंभे आवागमन में अवरोध भी उत्पन्न कर रहे हैं। इन खंभों को हटाने के लिए बिजली विभाग की ओर से कई बार योजना भी बनाई गई लेकिन अभी तक खंभों को हटाया नहीं गया है। नई बस्ती में कई स्थानों पर जीटी रोड के चौड़ीकरण के दौरान सड़क को खंभों के पार करीब एक से दो फीट तक बना दिया गया है। इससे खंभे के पार बनी सड़क का राहगीरों को कोई फायदा नहीं हो रह है। वहीं सड़क पर आ चुके इन खंभों से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।
इन खंभों से होकर हाईटेंशन व एलटी तार दौड़ाए गए हैं। खंभों के ऊपरी हिस्से पर 11 हजार के हाईटेंशन व उसे नीचे एलटी तार खींचे गए हैं। वहीं जीटी रोड के बीच डिवाइडर पर भी खंभे लगाकर बिजली के हाईटेंशन व एलटी तार दौड़ाए गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि कभी किसी वाहन से खंभे क्षतिग्रस्त होते हैं तो करेंट दौड़ रहे तारों की चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
विज्ञापन
न केवल जीटी रोड बल्कि नगर की कई सड़कों पर भी बिजली के खंभे लगे हुए हैं। इससे लोगों को जहां आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। कई खंभे तो वाहनों के धक्का मार दिए जाने से टेढ़े भी हो गए हैं। जीटी रोड से नगर की प्रमुख कॉलोनी कैलाशपुरी में प्रवेश करने वाले रास्ते के बीच में ही बिजली का खंभा लगा है। इस खंभे से एचटी व एलटी तार दौड़ाया गया है। दिन-रात लोगों का इन तारों के नीचे से होकर आना-जाना लगा रहता है। इससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है।
जीटी रोड पर बिजली के खंभों को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अभी तक धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। धन मिलने के बाद नए खंभे लगाकर कनेक्शन करा दिए जाएंगे। वहीं नगर के अंदरूनी हिस्सों में सड़कों पर लगे खंभों को हटाने की कार्ययोजना बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। निर्देश आने के बाद खंभों को हटा दिया जाएगा। मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।