फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father of the Nation, Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered

सत्य अहिंसा की राह पर चलने और स्वच्छता का लिया गया संकल्प

Sat, 03 Oct 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Father of the Nation, Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered
चंदौली के मवईया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में गांधी जयंती मनाते शिक्षक। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती परंपरागत तरीके से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं जगह जगह प्रभात फेरी निकाल कर राम नाम धुन गाया गया। वहीं जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया और प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छ भारत का संकल्प लिया गया। गोष्ठी के माध्यम से महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से धर्मशाला रोड स्थित गांधी कांप्लेक्स में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बाद में जीटी रोड ओवरब्रिज के पास शास्त्री पार्क में पहुंच कर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद नगर के परमार कटरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी के विचारों का आत्मसात करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, चेयरमैन संतोष खरवार, कुंदन सिंह, राहुल जायसवाल, अनिल गुप्ता, किरण शर्मा, गीतारानी गुप्ता, रीना तिवारी, भानू तिवारी, महेंद्र पटेल ,चंद्रकांत तिवारी डब्बा, विशाल तिवारी, विकास सिंह,राजेश चौहान, राहुल वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, विवेक सिंह, सुरेंद्र चौहान रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेंट्रल कॉलोनी स्थित जन्मस्थली पर पहुंच कर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव में कहा कि शास्त्री यहां पैदा होकर पूरे विश्व में नाम किए। उन्होंने शास्त्री की जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। इस मौके पर विशेष सील बंदे, अक्षय सिन्हा, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,विक्रम श्रीवास्तव , अखिलेश श्रीवास्तव रहे। इसके पहले नगर पालिका के चेयरमैन संतोष खरवार और ईओ कृष्णचंद ने पालिका कार्यालय में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से धर्मशाला स्थित गांधी काम्प्लेक्स और जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क पर दोनों महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर रामजी गुप्ता,बृजेश गुप्ता , दयाराम पटेल, नंदगोपाल सिंह ,शाहिद तौसिफ़ ,विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू , सतपाल सिंह , कमरुल बारी , तेजप्रकाश मल्लिक , फ़ैयाज अंसारी ,ट्रिजा एलियट ,मृत्युंजय शर्मा ,संदीप कुमार गौतम , विश्वकर्मा रावत, धर्मवीर रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी गांधी और शास्त्री जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। जगह जगह ध्वजारोहण के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गोष्ठी में गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार एसडीएम अजय मिश्र ने एसडीएम कार्यालय में गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया बा में गांधी पार्क में ध्वजारोहण कर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तहसीलदार फूलचंद्र यादव ने तहसील में गांधी, शास्त्री जयंती समारोह को संबोधित किया। नगर पंचायत चकिया कार्यालय में अधिशासी अधिकारी मेही लाल ने गांधी तथा शास्त्री के तैल चित्र का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह,डॉ. प्रदीप मौर्या, राजकुमार जायसवाल, अनिल केसरी, विजय विश्वकर्मा रहे। इस मौके पर नगर पंचायत की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी, शास्त्री जयंती के पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा सहित प्राध्यापकों ने गांधी, शास्त्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह क्षेत्र के रामविलास सिंह शिक्षण संस्था, प्राथमिक विद्यालय विजयपुरवां, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय चकिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया सहित में जयंती मनाई गई।
शिकारगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय पुलिस चौकी, पीएचसी, सहकारी समिति, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के साथ बाबा जागेश्वरनाथ महाविद्यालय, चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज, बैजु बाबा महाविद्यालय, सुखराम सिह शिक्षण संस्थान, पंडित दीनदयाल उपा़ध्याय, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मातेश्वरी शिक्षण संस्थान में गांधी तथा शास्त्री जयंती समारोहपूर्वक मनायी गई। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तलासपुर, कंपोजिट विद्यालय अदसड़, तेल्हरा, प्रावि कुसहा, कोरमी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी, सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी, प्रगतिशील इंटर कॉलेज अमड़ा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रामपुर और मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अनिल सिंह, डॉ. जय कुमार सिंह, जितेंद्र प्रजापति, दिनेश सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, अरुण शुक्ला रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज इलिया, इंदर बालिका इंटर कॉलेज बरहुआ, प्राथमिक विद्यालय मंगरौर में महात्मा गांधी की राम धुन रघुपति राघव राजाराम गीत सुनाए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय गुप्ता, राम अवतार, रमेश कुमार, संजय सिंह चंदेल, दिनेश कुमार, कमलेश, राजेश, सुषमा, बबीता, सरोज रामजनम, गीता राय, निरुपमा केशरी,चंद्रशेखर शर्मा, लालमनी, ओमप्रकाश चौबे रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के सभासदों ने सभासद पति नागा वर्मा के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। बाद में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की तर्ज पर लोगों को साफ सफाई करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर सभासद नामवर प्रसाद, सगीर अहमद, विभव गुप्ता, बाबू सिद्दीक़ी, नागा वर्मा, ताहिर अहमद, पप्पू गुप्ता, अमरनाथ , मीना सिंह, रामअकबाल दुबे , संतोष मौर्य रहे।
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता रैली निकाली गई। इसके पहले डीआरएम पंकज सक्सेना ने अधिकारियों, रेलकर्मियों सहित अन्य लोगों को स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया। बा में रेलवे स्टेशन पहुंच कर यात्रियों को कपड़े का थैला बांटा और लोगों से प्लास्टिक से दूरी बनाने का आह्वान किया।
डीआरएम ऑफिस में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद डीआरएम पंकज सक्सेना ने मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को सामाजिक दूरी के मापदंडों का पालन करते हुए स्वच्छता शपथ दिलाई। बाद में मंडल के स्काउटस् एवं गाइडस् के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली। रैली यूरोपियन कालोनी वाकले होते हुए पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई।

पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो कारखाना मे महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्य कारखाना प्रबंधक जावेद अहमद के नेतृत्व में प्रभात फेरी फ्लैश बट बिल्डिंग प्लांट से निकाली गई। प्रभात फेरी इंजीनियरिंग कारखाना के मुख्य गेट पर समाप्त हुई। इसके पहले कारखाना प्रबंधक मोहम्मद जावेद अख्तर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान शास्त्रीत को भी याद किया और लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील। इस मौके पर उप मुख्य इंजीनियर ट्रैक मशीन अशोक कुमार, अधिशासी अभियंतागण राम अवधसिंह यादव, रविंद्र राज , पुरुषोत्तम तिवारी, एकाउंट अधिकारी संजय कुमार, वरीय कार्मिक अधिकारी दीपक राज, एससी एसी एसटी. एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, कर्मचारी यूनियन के केंद्रीये संगठन मंत्री बीवी पासवान, शंकर प्रसाद यादव,कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, अमित सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed