फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fasting of aap

आम आदमी पार्टी का अनशन

Mon, 31 Aug 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 31 Aug 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
fasting of aap
स्थानीय चौराहे पर पड़ाव भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए चल रहा आम आदमी पार्टी का अनशन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


रविवार को सूजाबाद की महिलाओं ने मौके पर पहुंच कर अनशनकारियों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


आम आदमी पार्टी ने आठ दिन पहले मार्ग की मरम्मत के लिए धरने की शुरूआत की थी। इसके बाद धरना क्रमिक अनशन में और शुक्रवार से आमरण अनशन में तब्दील हो गया है।

रिजवान अहमद और राकेश अनशन पर बैठे हैं। इस बीच आस पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच कर अनशनकारियों को अपना समर्थन दे रहे हैं। रविवार को भी सूजाबाद की दर्जनों महिलाएं पहुंची और समर्थन में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ हवा हवाई विकास के दावे कर रही है। वह प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाने और जाति विशेष के लोगों को उच्च पदों पर बैठाने में मशगूल हैं वहीं  जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार बजट का रोना रो रही है।


कहा कि पड़ाव भूपौली मार्ग भी प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है।

बारिश होते ही इस पर कीचड़ से राह चलना मुश्किल हो रहा है। अनशन को मिल रहा समर्थन वास्तव में क्षेत्र के लोगों के अंदर छिपे गुस्से को दर्शा रहा है और अब प्रशासन इसकी उपेक्षा नहीं कर सकता है।  इस मौके पर पंकज मिश्र, दयाराम, जागृति राही, मोहसिन, डा. इंदू पांडेय, शाहिद अहमद, कला प्रसाद सोनकर, सरोज शर्मा, मनोज यादव, बबलू मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed