फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farming will become expensive due to increase in the price of petrol and diesel.

Chandauli News: पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से खेती हो जाएगी महंगी

Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farming will become expensive due to increase in the price of petrol and diesel.
पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम पर 3 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे आम लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब क्रूड ऑयल सस्ता मिल रहा था। उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किया गया। अब क्रूड ऑयल महंगा हुआ तो दाम बढ़ दिया गया। इसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। महंगाई बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों देश पर संकट का हवाला देते हुए देश के लोगों से फ्यूल बचत की अपील की थी। इसके बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी इजाफा के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम का असर लगभग सभी रोजमर्रा की चीजों पर पड़ता है। वर्तमान में देश में संकट है। अब महंगाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा राजन सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक क्रूड ऑयल की कीमतें कम रहीं। स्थिति यह थी कि कोरोना काल और यूक्रेन युद्ध के दौरान क्रूड ऑयल 40 डॅालर प्रति बैरल तक आ गया। तब तो पेट्रोल डीजल की कीमतें कम नहीं हुई। सरकार को अपने मुनाफा से इस संकट का हल निकालना चाहिए। ईधन का दाम बढ़ने से खेती महंगी हो जाएगी।

हृदयपुर के किसान अशोक पाल ने कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने से खेती किसानी महंगी होगी। इसका सीधा असर किसानों की जेब पर पड़ेगी।
छोटू सराय निवासी नेता सुधार यादव ने कहा कि ईधन की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी होने से हमारी रोजमर्रा में किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। शासन को इसके लिए सोचना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed