फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers will be sued for burning stubble

किसानों पर से वापस होगा पराली जलाने का मुकदमा

Sat, 28 Aug 2021 08:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be sued for burning stubble
चंदौली में पिछले तीन वर्षों में खेत में पराली जलाने के आरोप में जिले के पांच सौ से अधिक किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। साथ उन्हें लाखों रुपये जुर्माना लगाया गया। हालांकि वसूली की कार्रवाई अभी तक लंबित है। लेकिन शासन फरमान जारी करके किसानों पर से दर्ज मुकदमों को वापस कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

धान की फसल हार्रवेस्टर से कटवाने के बाद किसानों के सामने पराली निस्तारण की गंभीर समस्या रहती है। वहीं रबी की फसल की बुआई के लिए खेत को खाली करना भी पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान पराली को खेत में जलाने को विवश होता है। लेकिन अफसर एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए किसानों को चिह्नित करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देते हैं। अब किसानों को जल्द राहत मिलने जा रही है। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग किसानों पर पराली जलाने के सभी मुकदमों को वापस कराने की कार्रवाई में जुट गया है। इसके लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग और पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए न्याय पंचायतवार कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक गोष्ठी लगाकर किसानों को पराली निस्तारण के उपायों को साझा करेंगे। साथ ही पराली निस्तारण के लिए जैविक विधि और दवाओं का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed