फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers raised the demand for arrangement of fire brigade at tehsil and block level

Chandauli News: किसानों ने तहसील और ब्लाॅक स्तर पर फायरब्रिगेड की व्यवस्था की उठाई मांग

Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the demand for arrangement of fire brigade at tehsil and block level
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ आरपी जगत साईं की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने तहसील व ब्लॉक स्तर पर फायरब्रिगेड की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। उधर, सीडीओ ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के निपटारे में लापरवाही बरते जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान दिवस पर किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों का कहना था कि गेहूं की कटाई के सीजन में आग लगने आदि की घटनाएं होती हैं। आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए तहसील व ब्लाॅक स्तर पर फायरब्रिगेड की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने फार्मर रजिस्ट्री के बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर करा सकते हैं। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना व कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस दौरान किसानों की ओर से ढैंचा व मूंग की बीज उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके लिए शासन से लक्ष्य प्राप्त हो गया है। जल्दी ही बीज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सीडीओ ने कहा कि सिंचाई व अन्य विभाग किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर निपटारा कराएं। लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एआर कोऑपरेटिव, विद्युत निगम, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, उद्यान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed