{"_id":"674c6de035d4d2d765041cb1","slug":"farmers-protested-due-non-functioning-tube-wells-warned-agitation-are-not-started-soon-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : चंदाैली के इस गांव में किसानों को मिला धोखा, नहीं चल रहा सरकारी नलकूप; हंगामे के बाद ऑपरेटर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : चंदाैली के इस गांव में किसानों को मिला धोखा, नहीं चल रहा सरकारी नलकूप; हंगामे के बाद ऑपरेटर फरार
Sun, 01 Dec 2024 07:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:38 PM IST
सार
Chandauli News : खेतों में बोआई के समय ऑपरेटर का न रहना और नलकूप नहीं चलना किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अन्नदाता आए दिन परेशान होते हैं। विभाग के अधिकारियों और ऑपरेटर से कई बार संपर्क करने के पश्चात मोटर तो बना लेकिन स्टार्टर नहीं लगा।
विज्ञापन
चहनिया क्षेत्र के सराय गांव में लगा राजकीय नलकूप बना शोपीस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदाैली के चहनिया क्षेत्र के सराय गांव में लगा राजकीय नलकूप शोपीस बनकर रह गया है। कई महीने तक तो इसका मोटर जला रहा। किसानों के हंगामे के बाद कम वॉट का स्टार्टर लगा दिया गया। अब जब गेहूं की बोआई का समय आया तो ऑपरेटर ही फरार हो गया है।
विज्ञापन
इससे नाराज किसानों ने रविवार को नलकूप के पास प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र नलकूप आरंभ नही किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा कि गांव में निर्मित राजकीय नलकूप संख्या 300 एमजीएस का मोटर कई माह से खराब पड़ा था। विभाग के अधिकारियों व ऑपरेटर से कई बार संपर्क करने के पश्चात मोटर तो बना लेकिन स्टार्टर नहीं लगा।
विज्ञापन
किसानों के हो-हल्ला मचाने के बाद खानापूर्ति करते हुए कम वऍट का स्टार्टर लगा दिया गया जिससे नलकूप पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहा था। आरोप लगाया कि ऑपरेटर सुनील कुमार पटेल नलकूप पर उपस्थित नहीं रहते हैं। रविवार को जब ऑपरेटर से किसानों ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि किसान स्वयं स्टार्टर चालू कर सिंचाई करें, स्टार्टर नहीं जलेगा। इमरजेंसी के कारण उन्हें प्रयागराज जाना पड़ रहा है लेकिन किसानों के हंगामा करने के बाद ऑपरेटर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
नलकूप विभाग की इस लापरवाही से किसानों में रोष है। उन्होंने जिलाधिकारी से ऑपरेटर को नलकूप पर मौजूद रहने की अपील की है। प्रदर्शन करने वालों में अजीत सिंह, चंदन सिंह, संतोष सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, धर्मराज यादव, डब्लू यादव, राहुल सिंह, रंगनाथ मिश्रा, दारा यादव, बृजेश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।