{"_id":"5f3193a48ebc3e3cc77e40cb","slug":"farmers-protest-against-the-lack-of-water-in-the-minor-chandauli-news-vns5408247184","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेमुआ माइनर में पानी न आने से किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेमुआ माइनर में पानी न आने से किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चकिया। लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर से निकली गौरी शाख में पानी न आने से नहर के टेल पर स्थित करेमुआ माइनर के किसान सिंचाई को लेकर बेहाल है। पानी की मांग को लेकर सोमवार को नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में गांव में प्रदर्शन किया।
किसानो ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गौरी शाख में पानी नहीं आ रहा है। इससे नहर के टेल पर स्थित भैंसही करेमुआ गांव के चार सौ बीघा की धान की फसल पानी के लिए तरस रही है। किसानो ने कहा कि यदि तत्काल पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालो में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल, देशराज सिंह पटेल, राजकुमार मौर्य प्रधान, राजेश, मोहन, अमरेश सिंह, रामजतन मौर्य, मुन्ना कुशवाहा, संजीव मौजूद रहे।
शिकारगंज। किसान सेवा सहकारी समिति शिकारगंज में सोमवार की सुबह यूरिया खाद आई, जिसका किसानों में वितरण किया गया। शिकारगंज सहकारी समिति के सचिव उदयनारायण सिंह ने बताया कि समिति पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। सोमवार को 500 बोरी यूरिया खाद का वितरण किसानो में किया गया।