फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers created a ruckus after seeing a bulldozer in a paddy field in Dharauli village

Chandauli News: धराैली गांव में धान के खेत में बुलडोजर देखकर किसानों ने किया हंगामा

Thu, 21 Aug 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers created a ruckus after seeing a bulldozer in a paddy field in Dharauli village
क्षेत्र के धरौली गांव के पास बुधवार को भारतमाला परियोजना के तहत सड़क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स की माैजूदगी में बुलडोजर से खेत में रोपी गई धान की फसल को रौंदवाकर भूमि समतल कराने लगे। खेत में बुलडोजर देख किसानों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर किसान शांत हो गए।
किसान कृष्णावती देवी, दिलीप सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह कहा कि उनकी जमीन का अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। बिना किसी सूचना के खेत में फसल को रौंदकर अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों के काम को रोकने के बाद मौके पर चकिया के एसडीएम विनय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों से कहा कि वे जमीन अधिग्रहण के मामले में व्यवधान उत्पन्न न करें, उन्हें मुआवजा की धनराशि बाद में मिल जाएगी। किसान तैयार नहीं हुए।
लगभग दो घंटे तक पंचायत के बाद किसान प्रशासन की बात मान गए। इसके बाद जमीन का समतलीकरण का कार्य शुरू हुआ। इस संबंध में एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने कहा कि भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण किया जा रहा है। कुछ किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इलिया के कुशहा गांव में भी किसानों ने चक्काजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed