फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   farmers

बिजली बिल की बढ़ोत्तरी के विरोध में उतरे किसान

Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
farmers
सकलडीहा। बिजली दर में बढ़ोत्तरी, अनियमित कटौती से नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि अचानक बिजली की बढ़ाए जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र एसडीएम रामसजीवन मौर्य को सौपा। एसडीएम ने किसानों की समस्या को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अचानक बिजली दर में बढ़ोत्तरी कर देने से किसानों के सामने समस्या हो गई है। किसानों ने बढ़ी बिजली दर को वापस लेने के साथ ही घरेलू और सिंचाई हेतु बिजली नि:शुल्क करने की मांग उठाया। इसके साथ ही किसानों के धान उत्पादन का रेट डीएपी खाद के बराबर प्रति कुंतल करने की मांग उठाया। इसके अलावा किसानों को पांच सौ रूपया पेंशन प्रति माह देने की मांग किया। अंत में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी नहर और ड्रेनों की खुदाई हेड से लेकर टेल तक कराने की मांग मुख्यमंत्री से किया। इस मौके पर विरोध जताने वाले भाकियू मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, तहसील अध्यक्ष रामअवतार सिंह, जमुना चौबे, मनोज यादव, सुल्तान अहमद, वीरेन्द्र प्रताप सिन्हा, विजेन्द्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed