फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers blocked the road

किसानों ने किया सड़क जाम

Sat, 31 Jan 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 31 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers  blocked the road
क्षेत्र के विभिन्न सहकारी समितियों पर यूरिया खाद नदारद रहने से शुक्रवार
विज्ञापन
की मध्याह्न किसान नाराज हो गए। तत्पश्चात लामबंद किसानों ने चहनियां-सैदपुर मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना पर पहुंचे मारुफपुर चौकी इंचार्ज ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे से चल रहे सड़क जाम को समाप्त कराया।


विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि क्षेत्र में सेवढ़ी, रामगढ़, मारुफपुर, नादी, टांडा, सोनबरसा, कैथीं, चकिया बिहारी मिश्र, रमौली, बीसापुर, लक्ष्मणगढ़, महरखा एवं कैलावर सहित लगभग एक दर्जन से अधिक सहकारी समितियां हैं।

लेकिन प्रशासन द्वारा इन समितियों पर अभी तक पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया गया। लिहाजा यूरिया सहित अन्य उर्वरकों के लिए किसानों को काफी दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा है।

कहा कि बारिश के बाद इन दिनों गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों में यूरिया खाद का छिड़काव अत्यंत आवश्यक हो गया है। ऐसे में समितियों पर उर्वरक नदारद होने से मजबूरी में किसानों को खुले बाजारों से ऊंचे रेट पर उर्वरक खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

किसानों ने आरोप लगाया कि समितियों के सचिवों द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी किए जाने से ही क्षेत्र में उर्वरक की किल्लत उत्पन्न हो गई है।

सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों में हरीनाथ यादव, श्यामजी यादव, प्रमोद चौरसिया, रामकुंवर यादव, नंदू मौर्य, पंकज शर्मा, मन्नू यादव और राजकुमार शर्मा आदि काफी संख्या में किसान शामिल रहे।
वर्जन
‘शासन स्तर से जितनी मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उसका किसानों के बीच तत्काल वितरण कर दिया जा रहा है’। दशरथ मौर्य, सचिव साधन सहकारी समिति मारुफपुर चहनियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed