फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer misbehaved with Lekhpal

किसान ने लेखपाल के साथ किया दुर्व्यवहार

Sat, 27 Mar 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer misbehaved with Lekhpal
चकिया। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को खसरा बनवाने आए युवा किसान ने बलिया खुर्द गांव के लेखपाल धनंजय जायसवाल के साथ दुर्व्यवहार किया। लेखपाल के साथ किए दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर लेखपालों ने चकिया कोतवाली में तहरीर देकर दोषी किसान के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। बलिया खुर्द गांव के किसान अनिल कुमार अपनी जमीन का खसरा बनवाने तहसील मुख्यालय आया था। लेखपाल धनंजय जायसवाल ने उसे होली के बाद खसरा उपलब्ध कराने के लिए आने को कहा। इससे किसान उत्तेजित हो गया और उसने लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी जब लेखपाल संघ से जुड़े लेखपालों को हुई तो उन्होंने तहसीलदार से मुलाकात की। उन्हे घटनाक्रम से अवगत कराया तथा कोतवाली में युवा किसान के नाम से नामजद तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने युवा किसान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed