फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer hanged himself, in suicide note he mentioned road dispute with his neighbour as the reason

Chandauli News: फंदे से लटका किसान, सुसाइड नोट में पट्टीदार से रास्ते के विवाद को बताई वजह

Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself, in suicide note he mentioned road dispute with his neighbour as the reason
सकलडीहा। नोनार गांव के खेत में लगे पंपिंग सेट के कमरे में रविवार की सुबह किसान राम दुलारे मौर्य (55) का शव लुंगी के बने फंदे के सहारे लटकता मिला। वे शनिवार की रात खेत पर सोने गए थे। सुबह देर तक नहीं जगने पर पंपिंग सेट का दरवाजा तोड़े जाने पर मौत का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमें पट्टीदार से रास्ते के विवाद को मौत का कारण बताया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामदुलारे मौर्य रोज की तरह खाना खाने के बाद शनिवार की रात खेत में लगे पंपिंग सेट पर सोने चले गए। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी शकुंतला पंपिंग सेट पर पहुंचीं तो राम दुलारे चारपाई पर नहीं दिखे। पंपिंग सेट के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर रामदुलारे का शव छत की हुक में लुंगी के फंदे के सहारे लटकता दिखा। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। शव देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लाेगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पास में मिले सुसाइड नोट में पट्टीदार से चल रहे रास्ते के विवाद को आत्महत्या की वजह बताया है। इस संबंध में कोतवाल हरि नारायण पटेल ने बताया कि नोनार गांव में किसान ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट के आधार पर परिवार वालों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तहरीर के आधार मामले की जांच कर कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed