{"_id":"63d6b2aef1bf7615c65708b0","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-chandauli-news-vns6960949119-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: करंट लगने से किसान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: करंट लगने से किसान की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुरी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार की दोपहर में खेत में खाद फेंकने के दौरान लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। लोगों की सूचना पर बिजली काटी गई। इसके बाद किसान को तार से अलग किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
सिकंदरपुर गांव निवासी प्रभु बियार (65) खेती किसानी कर परिवार का पेट पालता था। रविवार की दोपहर में वह गांव के बाहर खेत में खाद फेंकने गया था। उसके खेत से बिजली का तार गुजरा है और वह पोल से नीचे तक लटक गया है। खेत में खाद फेंकते समय प्रभु तार को नहीं देख सका और लटकते तार से सट गया। इससे वह करेंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। यह देख आस पास के किसान दौड़े लेकिन करेंट की वजह से कुछ नहीं कर सके। लोगों की सूचना पर बिजली काटी गई। इसके बाद प्रभु को तार से अलग किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर प्रभु के परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण इस घटना से बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित हैं। इस संबंध में बबुरी थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।