{"_id":"57aa38844f1c1b8e34ee4630","slug":"farmer-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सभा करते भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान संघ जिला इकाई की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा नहीं करने पर किसानों ने सदर ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। अंत में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को साहब लाल को सौंपा।
इस अवसर पर हृदय नारायण पाल ने कहा कि सूबे की अखिलेश सरकार ने किसानों के हितों से जुड़े जो भी वादे किए, वह खोखल साबित हुआ। किसानों को प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद होकर संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि केन्द्र सरकार भी तत्काल लोकसभा में किसानों के हितों के लिए विशेष सत्र बुलाकर किसानों से संबंधित विधेयक व प्रस्ताव पास कराए। शशिभूषण सिंह व गोरखनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों किसान विरोधी है। किसानों को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर आंदेालन करने की जरूरत है। दैवीय आपदा में हुई क्षति का मुआवजा किसानों को अब तक नहीं मिल सका, जिससे किसान खासे परेशान हैं। ओलावृष्टि व क्षतिपूर्ति की धनराशि तत्काल किसानों को मिलनी चाहिए। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि किसानों के हक के लिए जनपद में एक बड़ा आंदोलन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, बबलू यादव, सतीश चौहान आदि रहे।