फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farakka Express will not run for two days due to line doubling

चंदौली: लाइन दोहरीकरण के कारण दो दिन नहीं चलेगी फरक्का एक्सप्रेस

Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Farakka Express will not run for two days due to line doubling
दानापुर रेल मंडल के किउल-लक्खीसराय और शेखपुरा स्टेशनों पर एनआई (नन इंटरलाकिंग) कार्य के कारण इस रूट से होकर गुजरने वाली फरक्का एक्सप्रेस को दो दिन रद्द कर दिया गया है। वहीं 13 जोड़ी ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किउल लक्खीसराय और शेेखपुरा स्टेशनों पर लाइन दोहरीकरण के लिए एनआई कार्य किया जाना है। इसी वजह से ट्रेनों के परिचालन में हेर फेर किया गया है। इसी तहत 19 फरवरी को अप और 20 फरवरी को डाउन मालदा टाउन पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 19 से 21 तक अप और डाउन भागलपुर मुजफ्फर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह इस रूट पर चलने वाली अप और डाउन जमालपुर सहरसा स्पेशल, गया जमालपुर स्पेशल, झाझा गया स्पेशल, किउल गया स्पेशल, मोकामा किउल स्पेशल पैसेंजर को 19 से 21 तक रद्द किया गया है। इसी क्रम में 18 को आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस, 20 को भागलपुर सुरत एक्सप्रेस मोकामा-बरौनी बाईपास-मुंगेर ब्रिज-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते जाएगी। वहीं 19 से 21 फरवरी तक भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 19 और 20 फरवरी को भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, बीस को गोड्डा नई दिल्ली एक्सप्रेस, 18 और बीस फरवरी को मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस, 18 को डाउन अजमेर भागलपुर एक्सप्रेस मोकामा, बरौनी, मुंगेर रतनपुर के रास्ते जाएगी। 20 और 21 को अप और डाउन भागलपुर आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस, 18 से बीस फरवरी तक अप और डाउन में कामाख्या नई दिल्ली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी। कल से दो मार्च तक नहीं चलेगी बीडी और डेहरी आन सोन बरकाकाना पैसेंजर
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के सोननगर पतरातू तिहरी लाइन को चालू करने के लिए मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस कारण 19 फरवरी कसे दो मार्च तक अप और डाउन में वाराणसी बरवाडीह पैसेंजर नहीं चलेगी। इसी तरह 19 फरवरीसे दो मार्च तक बरकाकाना से डेहरी आन सोन के बीच चलने वाली अप और डाउन बरकाकाना डेहरी पैसेंजर को भी रद्द रखा जाएगा। इसकी सूचना पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed