{"_id":"57a63a914f1c1bc3762bbef9","slug":"failed-to-reach-the-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"613 स्कूलाें मेें नहीं पहुंच सकी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
613 स्कूलाें मेें नहीं पहुंच सकी बिजली
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
613 स्कूलाें मेें नहीं पहुंच सकी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुुनाव आयोग ने सितंबर तक सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण का निर्देश दिया है। लेकिन इसका अनुपालन और लक्ष्य का पूरा कर पाना बिजली विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। जनपद में अधिकांश विद्यालयों में भी बिजली का उपयोग नहीं हो रहा है। कहीं वायरिंग होकर कनेक्शन की बांट जोह रहे हैं तो कहीं अभी विद्युतीकरण ही नहीं हुआ। कई विद्यालय तो ऐसे हैं जहां वायरिंग के बाद कनेक्शन भी दे दिया गया लेकिन चोरों ने तार नोच लिया और स्कूल फिर से बिजलीविहीन हो गए।
जिले के नौ विकास खंडों में 992 प्राथमिक विद्यालय हैं वहीं 470 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। पांच वर्ष पहले ही सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूलों के विद्युतीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। धन आवंटित होते हुए स्कूलों में विद्युतीकरण का काम शुरू करा दिया गया लेकिन आज तक सभी विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हो सका है। हालांकि विद्युतीकरण के लिहाज से सबसे पिछड़े नक्सल प्रभावित नौगढ़ ब्लॉक इसमें सबसे आगे है।
यहां 94 प्राथमिक और 45 पूर्व माध्यमिक विद्यालय है और सभी का विद्युतीकरण हो चुका है। वहीं नियामताबाद में मात्र सेमरा गांव ही ऐसा है, जहां प्राथमिक विद्यालय पर विद्युतीकरण नहीं हुआ है। जनपद का एक मात्र नगर मुगलसराय में 11 प्राथमिक और तीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं लेकिन इसमें किसी विद्यालय में विद्युतीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों की माने तो सभी विद्यालयों में बिजली न पहुंचने का सबसे बड़ा कारण बिजली विभाग और शिक्षा विभाग के बीच तालमेल की कमी है। जनपद में 613 विद्यालय ऐसे हैं, जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इसमें आधे से अधिक ऐसे विद्यालय है, जहां वायरिंग तो हो गई है लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है।