फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   faemer

150 किसानों को दिए धान, मक्के व अरहर के बीज

Sun, 30 Jun 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
faemer
नौगढ़। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली एवं कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू वाराणसी की ओर से वरुण संस्था के बैनर तले शनिवार को तहसील के आधा दर्जन गांव के 150 किसानों के बीच दो कुंतल धान, एक कुंतल अरहर व 40 किलो मक्के का बीज वितरित किया गया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि धान की प्रजाति बीना-11, अरहर की प्रजाति पी-991, पी-992 व पीए-16 के साथ मक्का की बीएसएचएम की प्रजाति का प्रयोग नक्सल क्षेत्र में प्रथम बार किया जा रहा है। बीना-11 प्रजाति 120 दिन की फसल है और अरहर का बीज 150 से 160 दिन में तैयार हो जाता है। ये बीज इस क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। वरुण संस्था के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि तकनीकी खेती पर विशेष ध्यान देने के अलावा वैज्ञानिकों के साथ प्रशिक्षण व गोष्ठी के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बीज वितरण कार्यक्रम में रामकृत. रमेश, रविंद्र, गोपाल, अश्वनी, पप्पू, बिंदु, विनोद, देवास, लालती, शिवकुमारी, विंदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed