{"_id":"68ab69b76ca4573a880a142c","slug":"expressed-grief-by-taking-out-a-procession-on-the-eve-of-the-fifty-chandauli-news-c-189-1-svns1012-135503-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पचासे पर जुलूस निकाल कर किया गम का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पचासे पर जुलूस निकाल कर किया गम का इजहार
विज्ञापन
नियामताबाद। हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और कर्बला में शहीद 72 शहीदों की याद में क्षेत्र के लौंदा गांव में पचासे का जुलूस निकाला। जुलूस के माध्यम से युवाओं ने जंजीर और बेल्ट से मातम किया और गम का इजहार किया। इस दौरान सड़क पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। लौंदा गांव में अंजुमन जव्वादियां की ओर से पचासे के मौक़े पर उनको ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की गई। शनिवार की सुबह अलम का जुलूस उठाया गया। अलम में अलग-अलग किस्म के बड़े व छोटे कई झंडे लेकर लोग चल रहे थे। अलम को पूरे सम्मान के साथ कोट स्थित मख़दुमशाह बाबा के नीम के पेड़ पर झुकाकर चौक दरवाजे रखा गया। रात 9 बजे मरहूम सगीर दादा के दरवाजे स्थित ताजियां पर फातेहा हुई। इसमें मोमिनो ने अपनी मन्नतें और दुआएं मांगी। उसके बाद अंजुमन जव्वादियां के अजादार ताजिया लेकर इमाम चौक पर आए।
वहां शब-ए-बेदारी की महफ़िल सजी। इसमे अंजुमन जौव्वादियां पितरकुंडा वाराणसी, अंजुमन जाफ़रिया जौनपुर, अंजुमन यादगारे हुसैन मिर्जापुर, अंजुमन अहले सुन्नत गुलामाने मुस्तफा शकुराबाद चंदौली ने नौहा व ख्वानी, सीना जनी करके गम का इजहार किया।
रविवार को कमेटी अंजुमन जौव्वादियां की तरफ़ से परवेज़ अहमद, तमशीर मिल्की सिब्बल, मोहम्मद अकीब और शान बाबू ने नौहा पढ़ा। इसके बाद जुलूस निकाला गया।
जुलूस में युवाओं ने जंजीर और ब्लेड का मातम किया गया। जुलूस इमामबाड़ा पर जुलूस को ठंडा किया गया।
इस दौरान गांव में जगह-जगह पानी शरबत और खाने पीने का इंतजाम किया गया।
जुलूस में खुर्शीद प्रधान, आसिफ़ इकबाल, असरफ जमाल राजू, तुफैल अहमद, फरहान अहमद, मेराज अहमद नन्हें, डाॅ.तारीक अली, मोजीब मिल्की, शेख क्यामुद्दीन, वसीम अहमद कादरी, सरवर अली, इरशाद अहमद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद इंसाफ, बाबू भाई, अजीम पिंटू, अल्फाज़ अहमद राजू, फ़ैज़ान अहमद, मामून रसीद, हरीश अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर अलीनगर निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, लौंदा चौकी प्रभारी अनंत भार्गव दल बल के साथ मौजूद रहे।