फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Excise department raided in search of adulterated liquor

मिलावटी शराब की तलाश में आबकारी विभाग ने की छापेमारी

Fri, 30 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Excise department raided in search of adulterated liquor
पीडीडीयू नगर। जिले में लाइसेंसी दुकानों से मिलावटी शराब की बिक्री की आशंका को देखते हुए बृहस्पतिवार को विभिन्न जिलों से आयी आबकारी विभाग की टीम ने लाइसेंसी दुकानों को खंगाला। इस दौरान टीम ने देशी व अंग्रेजी दुकानों से शराब के सैंपल भी लिये साथ ही स्टॉक का मिलान किया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत का सीमावर्ती जिला होने के नाते क्षेत्र से शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार प्रयास करते रहते हैं। छोटे-छोटे तस्कर जिले में लाइसेंसी दुकानों से शराब खरीदकर उसे बिहार बेचने के लिए ले जाते हैं। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटी शराब की बिक्री की भी आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार को चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर और वाराणसी की आबकारी की टीम ने जिले के विभिन्न दुकानों से शराब के सैंपल लिये। इस दौरान टीम ने स्टॉक की भी जांच की। पीडीडीयू नगर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने गल्ली मंडी स्थित देशी शराब की दुकान की जांच की। उन्होंने वहां से शराब की शीशियों को सैंपल के लिए लिया
विज्ञापन

दूसरी तरफ सकलडीहा स्थित शराब और बीयर की दुकानों पर टीम पहुंची। इस दौरान दुकान मालिक और सेल्समैन से पूछताछ भी की। चेताया कि दुकान में अवैध या फिर बिना होलोग्राम लगे शराब मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने शराब और बीयर की बोतल के बार कोड की जांच भी की। स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की भी जांच की। इस मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर गौरव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग की मंडल स्तरीय संयुक्त टीम ने सैदूपुर तथा इलिया कस्बा स्थित देशी, अंग्रेजी शराब तथा बियर की आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान दुकान में मौजूद स्टाक का रजिस्टर से मिलान किया तथा स्टॉक से शराब के नमूने भी लिये। इस दौरान आबकारी निरीक्षक चकिया ओंकारनाथ सिंह के साथ गाजीपुर के आबकारी निरीक्षक राज किशोर पटेल समेत कलीम रजा, उमा सिंह मौजूद रहे। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी लाइसेंसियों की जांच की जा रही है। वहीं कई दुकानों से सैंपल लिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed