फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Examination in the final stage, now preparing for evaluation

Chandauli News: अंतिम चरण में परीक्षा, अब मूल्यांकन की तैयारी

Wed, 15 Mar 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Examination in the final stage, now preparing for evaluation
यूपी बोर्ड की इंटर व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा अंतिम दौर में हे। इसके साथ ही मूल्यांकन की तैयारियों शुरू हो गई हैं। परीक्षकों के प्रशिक्षण और मूल्यांकन केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। 1131 परीक्षकों की तैनाती की गई है। उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पत्र भेजे जा रहे हैं।यूपी बोर्ड की परीक्षा अंतिम दौर में चल रही है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जनपद में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हें। इनमें नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया और महेंद्र इंटर कॉलेज चंदौली शामिल हैं। उक्त केंद्रों पर मूल्यांकन को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हो गई है। वहीं जनपद के कुल 1131 परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। इनको जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से पत्र भी भेजा जा रहा है। हाईस्कूल के लिए 778 परीक्षक और इंटरमीडिएट के लिए 353 परीक्षकों की तैनाती की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की सूची बनाकर उन्हें पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट.........
जनपद में तीन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 1131 पर शिक्षकों की तैनाती की गई है। पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया जा रहा है ताकि मूल्यांकन सकुशल संपन्न कराया जा सके। जयप्रकाश ,जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed