{"_id":"6054f45e8ebc3e8cf75e7a75","slug":"everyone-has-to-be-aware-to-avoid-fire-chandauli-news-vns580835159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव के लिए हर किसी को रहना होगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू रेलवे के वैगन केयर सेंटर में आग बुझाने की जानकारी देते फायर बिग्रेड के कर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
पीडीडीयू नगर। गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। गर्मी में आगलगी की घटनाओं में बड़े पैमाने पर धन जन की हानि होती है। विशेष कर रेलवे के गोदामों, कार्यालयों और स्क्रैब डंपिंग स्थानों पर आग लगती है। इससे बचाव के लिए हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है। रेलवे क्षेत्र में आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेलवे के फायर इंचार्ज राहुल गुप्ता और मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में आग से बचाव के तरीके बताए गए। आज रेलवे के कार्यालयों, वर्कशाप, गेस्ट हाउस, पावर हाउस, डीजल शेड आदि में आग से बचाव के उपाय की जांच की गई। इस दौरान यहां अग्निशमन से संबंधित उपलब्ध उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। वहीं रेलकर्मियों को आग के प्रकार, भयावहता, त्वरित गति से उससे बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान मुगलसराय फायर यूनिट इंचार्ज नरेन्द्र सिंह, डॉ. रजनीश राय, वीरेन्द्र कुमार, ट्रैक्शन पावर कंट्रोल इंचार्ज अहमद खान, एसएसई पावर हाउस पीके श्रीवास्तव, वैगन केयर सेंटर के डीएमई राहुल गुप्ता, रनिंग रूम 556 के चीफ क्रू कंट्रोलर सुमित कुमार भट्टाचार्य, चीफ गुड शेड सुपरवाईजर सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।