फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Even after nine days there is no connection, people of 1500 houses in three mohallas are drinking contaminated water

Chandauli News: नौ दिन बाद भी कनेक्शन नहीं, तीन मोहल्लों के 1500 घरों के लोग पी रहे दूषित पानी

Sat, 02 Aug 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Even after nine days there is no connection, people of 1500 houses in three mohallas are drinking contaminated water
फोरलेन पर बह रहा पानी। - फोटो : संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर के पटेल नगर व रविनगर और कैलाशपुरी के करीब 15 सौ घरों में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए 22 जुलाई को सुभाष पार्क में बनी पानी की टंकी से फोरलेन के आर-पार पाइप लाइन डाली गई थी।
विज्ञापन

नौ दिन बीत जाने के बाद भी कनेक्शन न किए जाने से तीनों मोहल्ले के लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। वर्तमान में नई पाइप का पानी फोरलेन पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुभाष नगर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर करने के लिए फोरलेन के किनारे स्थित सुभाष पार्क में दो हजार किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई गई है। इससे वर्तमान में मोहल्ले के तीन सौ घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब इस टंकी से नगर के पटेल नगर, रविनगर और कैलाशपुरी मोहल्ले के 1500 घरों में भी पानी पहुंचाया जाना है। पीडब्ल्यूडी की ओर से फोरलेन के इस पार से उस पार तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाल दी गई है। अब नगर पालिका प्रशासन पर इस पाइप से अन्य पाइपों को जोड़कर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
दरअसल, पुरानी व्यवस्था के तहत तीनों मोहल्लों के घरों में पहुंचाए जा रहे पानी की गर्मी के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। तीनों मोहल्लों के तीनों लोगों को काफी सीमित मात्रा में पानी मिल पा रहा है। भूमिगत जल का स्तर गिर जाने के कारण कैलाशपुरी वार्ड में लगे ट्यूबवेल से पूरी क्षमता से घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है।

यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए नई पाइप डाल दी गई है जिससे नगर पालिका को कनेक्शन कर पानी पहुंचाया जाना है।
चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि कैलाशपुरी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत जल निगम नगरीय की ओर से नई पाइपलाइन बिछाई जानी है। जल्द ही इसे नई पाइप लाइन से जोड़ दिया जाएगा। जिससे आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed