{"_id":"5ee3bd068ebc3e43230f82c2","slug":"entry-will-be-available-in-the-office-only-after-thermal-screening-chandauli-news-vns529828521","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को कचहरी में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को कचहरी में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

जिला जज के निर्देश पर कचहरी में लोगों की हो रही स्क्रीनिंग
सचित्र- 56
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। मुख्यालय पर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन व न्यायालय प्रशासन चौकन्ना हो गया है। कई दिनों से कचहरी में बंद पड़ी थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया एक बार पुन:शुक्रवार को जिला जज के निर्देश पर शुरू हो गई। इसके लिए कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया, ताकि बिना थर्मल स्क्रीनिंग के न्यायालय व कचहरी परिसर में कोई प्रवेश न कर पाए। वहीं सुुरक्षा के भी कडें प्रबंध किए गए है।
जनपद में पूर्ण रुप से लाकडाउन खुलने के बाद से मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों की चहल-पहल बढ़ गई है। मुख्यालय व आस पास के क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ ही न्यायालय विभाग भी सर्तक हो गया। कोरोना संक्रमण से लोगों को किस प्रकार बचाया जा इसके लिए कचहरी के गेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के लिए गत दिनों बैरिकेटिंग के साथ कचहरी आने वाले एक-एक सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यह प्रक्रिया भीड़ कम होने के बाद बंद हो गई थी, लेकिन भीड़ बढ़ने व मुख्यालय पर मरीज मिलने के बाद पुन:शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को न्यायालय विभाग के कर्मचारियों ने प्रवेश करने वालों की स्क्रीनिंग की और इसके बाद भी प्रेवश करने दिया। वहीं सुुरक्षा में लगे कर्मचारी लोगों के परिचय पत्र देखने के बाद ही प्रेवश की अनुमति दे रहे है।
रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव