{"_id":"19f09a4737a59cb8a2677c934b78a2c5","slug":"encompass-for-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में पानी नहीं होने पर दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में पानी नहीं होने पर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक क्षेत्र के रमगढ़वा, विजयपुर, नेगुरा, मसौनी, प्रतापपुर माइनर
विज्ञापन
में पानी न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को नारायनपुर पंप
कैनाल के नवहीं हेड पर धरना दिया।
धरनारत किसानों की समस्या के समाधान के लिए पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और किसानों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जहां पर जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम से मिलकर पानी की समस्या पर चर्चा की। इस पर जिलाधिकारी ने दो दिन के अंदर खेतों को पानी देने का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा।
गौरतलब है कि नारायनपुर पंप कैनाल और चन्द्रप्रभा डिवीजन की नहरें क्षेत्र के नवहीं हेड पर मिलती हैं।
चंद्रप्रभा में पानी नहीं होने पर नरायनपुर पंप कैनाल से जोड़कर रमगढ़वा, विजयपुर, मसौनी सहित अन्य माइनरों में पानी भेजा जाता है, लेकिन नवहीं हेड पर 7 रेगुलेटर लगे हैं।
जिसमें 3 रेगुलेटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं और 4 जो शेष बचे हैं, वह भी नाम मात्र के ही हैं। इसके चलते उक्त माइनरों में पानी नहीं जा पाता है।
नहरों में पानी न होने से नाराज किसान एक पखवारे पूर्व प्रमुख पति अरविंद यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के साथ एसडीओ केके सिंह व जेई जयप्रकाश को बंधक बना चुके थे।
तब जेई ने किसानों को आश्वस्त किया था कि एक सप्ताह के अंदर पानी दे देंगे, लेकिन आज तक नहीं आया।
शुक्रवार को पूर्व विधायक ने धरना स्थल नवहीं हेड पर पहुंचकर किसानों को मनाया।
इस अवसर पर अरविंद यादव ने कहा कि दो दिन के अंदर किसानों को पानी नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर अखिलेश यादव, मनीष यादव, रामनरेश, मनोज तिवारी, कल्लू चौहान, कपिल प्रजापति, अवधेश यादव, रामश्रय, राजाराम आदि उपस्थित रहे।