{"_id":"f63c9380869741c5ece08e9c138992de","slug":"enclosures-for-transformer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के लिए किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के लिए किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 02 Sep 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
तीन दिनों से जले पड़े सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलने तथा उसकी क्षमता
विज्ञापन
बढ़ाने की मांग को लेकर करवत गांव के लोगों ने मंगलवार को दोपहर में भाजपा
जनों के साथ नई बस्ती स्थित एक्सईएन कार्यालय पहुंच कर एक घंटे तक एक्सईएन
का घेराव किया।
एक्सईएन ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। तब जाकर आंदोलन खत्म हुआ।
करवत गांव के पटेल बस्ती में लगे सौ केवीए के ट्रांसफार्मर पर करीब ढाई सौ कनेक्शन दिए गए हैं।
ऐसे में ओवरलोड की वजह से अक्सर ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। एक माह पहले ट्रांसफार्मर की खूंटी जल गई थी। इससे अलग-अलग इलाके में रोक-रोक कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फिर से पूरी तरह जल गया और पूरे गांव में अंधेरा हो गया। उमस भरी गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है।
यहां तक की मोबाइल भी चार्ज नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत की गई लेकिन न तो गांव में जेई पहुंचे और न ही कोई लाइनमैन पहुंचा। नाराज ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड की वजह से अक्सर ही ट्रांसफार्मर जल जा रहा है।
कई बार इसकी क्षमता बढ़ाकर ढाई सौ केवीए करने की मांग की गई लेकिन हर बार बात अनसुनी कर दी जा रही है। गांव में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या बनी हुई है।
ट्रांसफार्मर जलने पर हो हल्ला होता है और इसके बाद विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है। लेकिन एक दो माह के भीतर ही ट्रांसफार्मर फिर से जल जाता है।
शिकायतों को सुनकर एक्सईएन ने तत्काल ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल, आरपी सिंह, प्रधान बड़ेलाल, सच्चू गुरु, राजेन्द्र पटेल, संग्राम, पप्पू, मूरत मास्टर, मनोज आदि रहे।